तेज आंधी और तूफान के कारण दीवार गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

0
2

ब्रेकिंग न्यूज़: अखण्डनगर, सुल्तानपुर

 

तेज आंधी और तूफान के कारण दीवार गिरने से आठ वर्षीय बालक की मौत अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

अखंड नगर सुल्तान पुर

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में तेज अंधड़ के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक घर का छज्जा और दीवार भरभराकर गिरने से कांशीराम विद्यालय से सेवानिवृत्त अनुचर सतई के आठ वर्षीय पौत्र सुरेश (पुत्र तिलठू कहार) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

हादसे में परिवार के अन्य दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इस दुर्घटना में दो गाय और एक बकरी के मरने की भी सूचना मिल रही है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करने में जुट गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार तेज अंधड़ के कारण यह हादसा हुआ, जिससे कच्चे मकान का हिस्सा अचानक ढह गया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें