सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र अखण्डनगर मे सपनो का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन
अखण्डनगर /सुल्तानपुर
आज दिनांक 30/9/2026 को शिक्षा क्षेत्र विकास खण्ड अखण्डनगर ब्लाक पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनो के भारत चित्र सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दुष्यंत सिंह मण्डल ब्लाक अध्यक्ष अखण्डनगर सुल्तानपुर के साथ मे खण्ड शिक्षा अधिकारी अखण्डनगर ब्लाक राम बहादुर वर्मा, राम अनुज यादव प्रधान ग्राम पंचायत बेहरा भारी अखण्डनगर सुल्तानपुर देवेन्द्र त्रिपाठी, जंग बहादुर मास्टर,दिलीप मास्टर, इन्द्रेश यादव, साथ मे तमाम लोग सरस्वती के उपर धूम अगरबत्ती चढ़ाकर पूजा-पाठ किया ।इसमे सभी स्कूल के बच्चो ने भाग लिया और अपनी अपनी कला का सभी अतिथि के सामने प्रस्तुत किए बच्चो ने अपनी अलग अलग पहचान बनाई जैसे गीत के माध्यम से संगीत के माध्यम से वृक्ष लगाकर लोगो को जागरूक किऐ सरस्वती बंदना गीत प्रस्तुत किए और सभी बच्चो ने आये हुऐ अतिथियो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया अपनी कला से जैसे चित्र कला, निबन्ध ,भाषण, क्विज, प्रतियोगिता विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के तहत कार्यक्रम सभी विकास खण्ड मे खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से होना सुनिश्चित हुआ।
नरेश कुमार के मास न्यूज पत्रकार अखण्डनगर सुल्तानपुर




















