एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत कल नगपुर में 2000 पौधों का विशाल वितरण होने की बनी योजना

0
8

 

अम्बेडकर नगर

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल, अम्बेडकर नगर द्वारा कल 12 जुलाई 2026, रविवार को सचिवालय पंचायत भवन, ग्राम सभा नगपुर, जलालपुर में विशाल पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा। इस अवसर पर 2000 पौधों का विशाल वितरण किया जाएगा। व्यापारियों, बुनकर भाइयों, किसानों और महिलाओं को निःशुल्क पौधे दिए जाएंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाना और क्षेत्र को हरा-भरा बनाना है।

इस संगोष्ठी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में  अंशुमान सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता और  अजय कुमार शर्मा , असिस्टेंट कमिश्नर उद्योग विभाग उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में  शत्रुघ्न सोनी , राष्ट्रीय सचिव अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल  अजय प्रताप यादव , प्रभारी कोतवाली जलालपुर ममता यादव , मिशन शक्ति प्रभारी,  रविंद्र , उद्योग विभाग सहित कई गणमान्य लोग के मौजूद रहने की सम्भावना है।

कार्यक्रम में बुनकर, व्यापारी बंधु और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा होना सुनिश्चित है।

कार्यक्रम संयोजक  सुभाष सोनी  ने बताया कि इस पहल से न सिर्फ पर्यावरण बचेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ हवा और हरियाली मिलेगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पौधे लेने और लगाने की अपील की है

 

 

 

 

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें