सड़क हादसे में दो की मौत बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक ने भी गवाई जान एक युवक बाल बाल बचा

0
5

बरौंसा सुल्तानपुर

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई बरौंसा बगिया गांव मार्ग पर ओड़ौली तहसील मुख्यालय के पास एक बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक और बाइक सवार एक अन्य युवक की जान चली गई हादसे में बाइक सवार तीसरा युवक बाल बाल बच गया पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है मृतकों की पहचान गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शिव बालक 36 वर्षीय और ओड़ौली अठैसी निवासी बम्बहादुर यादव 36 वर्षीय के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9:00 बजे शिव बालक अपनी बहन के घर से शिवम के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे ओड़ौली स्थित तहसील मुख्यालय के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे बम्बहादुर यादव से टकरा गई इस भीषण टक्कर में शिव बालक और बम्बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दोनों को अमृत घोषित कर दिया बाइक पर सवार शिवम इस हादसे में सुरक्षित बच गया बम्बहादुर यादव दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे वह धान की रोपाई के लिए 5 दिन पहले अपने घर आए थे और वापस दिल्ली जाने की तैयारी में थे घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए हादसे में उनकी जान चली गई उनके परिवार में पत्नी नीलू और तीन बेटे विशाल ऋषभ तथा नैतिक है वही शिव बालक खरकपुर में मोटरसाइकिल मरम्मत का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे उनके परिवार में पत्नी अनीता बेटी अंशिका और बेटे अंश व शनि शामिल हैं घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसर गया है जयसिंहपुर के प्रभारी कोतवाल विवेक राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें