घायल गोवंश को त्वरित राहत : प्रशासन और समाजसेवियों ने दिखाई मानवीय संवेदना

0
3

जलालपुर/अंबेडकरनगर

स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों ने एक बार फिर मानवीय संवेदना का अद्भुत उदाहरण पेश किया है। बुधवार की सुबह जलालपुर-सुरहुरपुर मार्ग पर स्थित मारुति सुजुकी एजेंसी के बगल में एक गोवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही प्रशासनिक तंत्र और समाजसेवियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पशु को त्वरित राहत पहुंचाई।

 

स्थानीय समाजसेवी अमित गुप्ता ने बताया कि सुबह मंदिर से लौटते समय उनकी नजर सड़क किनारे गोवंश पर पड़ी। उन्होंने बताया, “रात के समय यहाँ कोई गोवंश नहीं था, लेकिन सुबह लौटते समय यह घायल अवस्था में पड़ा था।” बिना समय गंवाए उन्होंने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और तत्काल नगरपालिका गौशाला प्रभारी को सूचित किया।

वहीं विकाश निषाद ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए डिप्टी सीवीओ डॉ. विनोद कुमार यादव एवं 1962 हेल्पलाइन को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही डॉ. जितेंद्र सिंह और उनके सहायक अंबुज सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और घायल गोवंश का उपचार शुरू किया।

नगरपालिका गौशाला प्रभारी प्रेम सागर की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पशु चिकित्सकों की टीम ने गोवंश को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे गौशाला भेज दिया, जहाँ उसकी देखभाल के समुचित इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर आकाश अग्रहरि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्थानीय निवासियों ने इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई के लिए प्रशासन, पशु चिकित्सा टीम और समाजसेवियों की सराहना की।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें