जलालपुर /अंबेडकर नगर
अंबेडकरनगर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्ञान चंद्र पाठक के जलालपुर नगर आगमन पर विमलेश दुबे के संयोजन पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने उनकी जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
आभार ज्ञापित करते हुए पाठक ने कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, अपितु संपूर्ण अंबेडकरनगर प्रेस क्लब का है। विकाश निषाद ने कहा कि कार्यक्रम ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रेस क्लब जनहित के प्रति पूरी तरह समर्पित है। पत्रकारिता हमेशा जनता की आवाज बनी रहेगी और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहेगी।
In





















