जौनपुर – क्रांतिकारी पत्रकार परिषद, जौनपुर के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों एवं पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, निष्पक्ष संवाद तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने जैसे विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में तहसील अध्यक्ष अरुण यादव सहित परिषद के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह खुटहन का स्वागत करते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर पुलिस-प्रशासन के साथ बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर मनोज सिंह, हीरामणि गौतम, उमेश कुमार, अजय बहादुर, धर्मेंद्र कुमार (ब्लॉक महासचिव, खुटहन), अमित कुमार, उषा तथा रिया विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा। दोनों पक्षों ने समाजहित में आपसी सहयोग, पारदर्शिता एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। परिषद के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से जनसमस्याओं के समाधान तथा आम जनता तक सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचाने में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
















