यूपी-112, डॉग स्क्वाड, मेस, शस्त्रागार समेत सभी शाखाओं की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को अनुशासन और त्वरित सेवा के दिए निर्देश`……………..आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार_ ने शुक्रवार को _पुलिस लाइन, आजमगढ़_ में परेड का निरीक्षण कर जवानों का मनोबल बढ़ाया। _21.अगस्त_ को SSP ने परेड की सलामी ली। इस दौरान _प्रतिसार निरीक्षक_ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। SSP ने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की _वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट_ का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी को शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।परेड के बाद SSP ने _पुलिस लाइन परिसर_ की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। _मेस, निर्माणाधीन आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी, सब्सिडी कैंटीन, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी_ आदि की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।यूपी-112_ के दोपहिया व चारपहिया वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। SSP ने प्रभारी को तकनीकी कमियां दूर करने, _दंगा नियंत्रण उपकरण, टैबलेट और अन्य संसाधन_ दुरुस्त रखने तथा वाहनों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। कर्मियों को जनता से मधुर व्यवहार और त्वरित रिस्पांस बनाए रखने के निर्देश दिए गए।डॉग स्क्वाड_ का निरीक्षण कर डॉग्स के स्वास्थ्य, खान-पान और प्रशिक्षण की जानकारी ली। नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए।अंत में SSP ने _अर्दली रूम_ लगाकर पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण के आदेश दिए पत्रकार चंद्रशेखर यादव संजरपुर के मांस न्यूज़




















