मीडिया और जनता के लिए सुलभ पुलिस अधीक्षक रही चारु निगम
मुडिला/सुल्तानपुर
ईमानदार पुलिसिग की मिसाल बनी पुलिस अधीक्षक चारूनिगम अपने कुशल नेतृत्व के चलते पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी घटनाओ के खुलासे बखूबी किए कोई भी बडी घटना ऐसी नहीं है जिसका कि आज तक खुलासा न हुआ हो पुलिस अधीक्षक चारू निगम अपने मातहतो से काम लेने के लिए रात मे 3 बजे तक खुद जगकर पूरे जिले की मानिटरिग करती रही है जिसके कारण हर घटनाओ के खुलासे मे कामयाब रही है जिले के इतने दिनों के कार्यकाल मे पुलिस अधीक्षक चारू निगम के द्वारा ट्रांसफर पोस्टिंग पर विश्वास ना करते हुए तैनात कर्मचारियों से ही कार्य लेना जरूरी समझा पुलिस अधीक्षक चारू निगम के नजर मे जो कर्मचारी कार्य मे लापरवाही करता मिला उसी का स्थानांतरण हुआ पुलिस अधीक्षक चारू निगम जनता दर्शन में पहुंचने वाले फरियादियों की समस्या के निदान के लिए अधीनस्थ को फोन करके निर्देश देने के लिए जानी जाती थी! वही मीडिया से पुलिस अधीक्षक चारू निगम का जुडाव लगातार बनी रही है हर छोटी बडी घटनाओ पर मौके पर पहुचने के साथ मीडिया से मिलने मे कभी गुरेज नहीं किया मीडिया को हर मामले ब्रीफ करने मे सदैव अग्रसर रही है!
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला


















