दहेज के लिए विवाहिता को मार पीट कर किया घायल घर से निकाला अभियोग दर्ज

0
7

आजमगढ़ अहरौला

 माहुलअहरौला थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है।पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश में लग गई है।

क्षेत्र के गौसपुर निवासिनी दरक्शा ने दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा कि उसकी शादी सात माह पूर्व जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भरेठी गांव निवासी उबैदुल्लाह के साथ हुई थी।शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा पर उसके बाद दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 14 अगस्त की दो बजे दिन में वह कमरे में सोई थी उसके बाद उसके पति के साथ सास नूरजहां ससुर कयामुद्दीन व नन्द रुखसाना ने कमरे में घुस कर उसे लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और नन्द रुखसाना उसके सारे जेवरात लेकर भाग गई। दरक्शा ने यह भी कहा कि मारपीट कर उसे घायल करने के बाद ससुराल वालों ने उसके पिता को फोन से बुला कर जबरदस्ती उनके साथ भेज दिया। घायलावस्था में उसके पिता रईस उसे लेकर आए और फूलपुर के ताहिर मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया कहा उसका इलाज चल रहा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश में लगी है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल का कहना है कि विवाहिता की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही। *अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें