पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के हस्तक्षेप के बाद हुई चकमार्ग की मापी ,भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस रहे मौजूद गहमागहमी का रहा माहौल

0
2

आजमगढ़ अहरौला

माहुल स्थानीय नगर के सिद्धपीठ कालीचौरा मंदिर के पास से निकल कर राजभर बस्ती में जाने वाले चकमार्ग की मापी बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के हस्तक्षेप के बाद नायब तहसीलदार राजाराम की उपस्थिति में राजस्व कर्मियों द्वारा आखिरकार की गई। जो सोमवार देर शाम तक चली। मापी के दौरान सूरज श्रीवास्तव की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं के हुजूम के कारण काफी गहमागहमी रही।

माहुल मगर के सिद्धपीठ काली चौरा मंदिर परिसर के पास से निकलकर एक चकमार्ग यहां की राजभर बस्ती में जाता है। भाजपा के माहुल मंडल अध्यक्ष विमलेश पांडेय ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को शिकायती पत्र देकर इस चकमार्ग पर एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर दिवाल खड़ी करने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने मापी के लिए सोमवार की तिथि निर्धारित किया था। दिन में 12 बजे से ही भाजपा लालगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और ग्रामीण राजस्व टीम का इंतजार कर रहे थे।दिन में दो बजे राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने विमलेश पांडेय को फोन कर यह कहा कि आज मापी नहीं होगी बाद में होगी।जिसपर बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने राजस्वकर्मियों की हीलाहवाली की सूचना जिले के आला अधिकारियों को दिया और कहा कि यदि आज मापी नहीं हुई तो हम कार्यकर्ता फूलपुर तहसील पहुंचकर वहां पर धरना और प्रदर्शन करेंगे। धरना और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही आनन फानन में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार ने नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम के साथ एक राजस्व निरीक्षक और पांच लेखपालों की टीम को भेजा और देर शाम उक्त चक मार्ग की मापी कराई।मापी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थित के कारण किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को दृष्टिगत थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल उपनिरीक्षक श्याम कुमार दुबे उपनिरीक्षक नीतेश चौबे के साथ ही साथ पुरुष और महिला पुलिस बल मौजूद रहा।

 

इस अवसर पर भाजपा लालगंज के जिलामंत्री संतोष पांडेय,युवा मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष रानू प्रताप राजभर दिलीप सिंह बघेल निखिल शर्मा,राजू यादव,शिव जी सोनी,आशीष सिंह अयूब अहमद आदि रहे। *अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें