ब्लॉक इकाई पवई कलान रोड शाहमर्दानपुर गांव के पास शनिवार सुबह तकरीबन 10 से 12 बजे के आसपास सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से पवई कलान रोड पर आवागमन घंटो तक बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेड़ की भारी डाल गिरने से मीना पत्नी पुनवासी और रियाज की दुकान के सामने लगा टीन शेड दबकर चकनाचूर हो गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही एसडीएम फूलपुर निकेश वर्मा और रेंजर फूलपुर सत्येंद्र मौर्य मौके पर पहुंच गए । अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को पेड़ को काटकर सड़क से हटाने तथा आवागमन सुचारु कराने का निर्देश दिया।
स्थानीय लोगों अनुसार
अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण पर थे, इसी दौरान उन्हें पेड़ गिरने की जानकारी मिली। निर्देश के बाद पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद आवागमन बहाल कराया गया।
संवाददाता मुकेश सक्सेना की रिपोर्ट

















