करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

0
12

 

एशियन फुटवियर से कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद कार्यरत थे

आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव निवासी विजय प्रताप यादव पुत्र जगमोहन यादव की हरियाणा में करंट से मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे के करीब शव गांव स्थित घर पर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया पूरे गांव में शोक की लहरें दौड़ गईं। जानकारी के अनुसार, विजय प्रताप यादव हरियाणा के बहादुरगढ़ सेक्टर-17 स्थित एशियन फुटवियर कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर थे। गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे कंपनी में काम करने के दौरान उसे करंट की चपेट में आने का पता चला। साथियों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव को साथियों ने कम्पनी में वापस लाया। रविवार की सुबह आजमगढ़। बड़ागांव लाया गया। विजय परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके पिता जगमोहन यादव की तबीयत भी खराब है। परिवार में विजय की पत्नी के अलावा पांच साल का बेटा और एक छोटी बेटी है। कम उम्र में परिवार के सदस्य की पत्नी और बच्चों की मौत पर दुखों का पहाड़ टूट गया। विजय परिवार के भरण-पोषण के लिए हरियाणा में मेहनत करते थे उनकी अचानक मृत्यु से परिवार की आर्थिक स्थिति भी परिवार के सामने खड़ी हो गई। रविवार को तमसा-कुंवर नदी के तट पर विजय प्रताप यादव का अंतिम संस्कार किया गया। समाचार लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चल सका।

पत्रकार चंद्रशेखर यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें