सरकार के निर्देश पर भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है

0
53

आजमगढ़ /निजामबाद जेडसरकार। सरकार के निर्देश पर भी ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है    लीक रोड पर भी ओवरलोड वाहन बेफिक्र होकर दौड़ रहे हैं। इसके चलते सड़कें ध्वस्त हो रही हैं और राहगीरों की जान भी खतरे में है। ओवलोड वाहनों के चलने से सरकार के राजस्व को भी चूना लग रहा है। मुहम्मदपुर से मदूरी रोजाना सौ से अधिक ट्रक निकलते हैं। इनमें से अधिकतर ट्रक ओवरलोड रहते हैं। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिवहन मंत्री खुद मोर्चा संभाल चुके हैं। उन्होंने हाल ही में 15 ट्रकों का चालान किया था। इसके बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। मोटर मालिक भी अपने वाहनों को सड़क पर बिना रोक-टोक दौड़ाने के लिए अधिकारियों से लेकर सफेदपोश नेताओं के खास बने हुए हैं। मिर्जापुर व सोनभद्र से गिट्टी लदे ट्रक सबसे अधिक आते हैं। और इतनी दूरी तय करते हुए यह ट्रक चला आया बिना नंबर प्लेट के क्या इस ट्रक पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी यह भी एक बड़ा सवाल इससे यह साफ पता चल रहा है कि ओवरलोड चलने वाले वाहनों की पूरी तरह से सेटिग होती है। इस तरह के वाहन भोर में ज्यादा निकलते हैं।
सरकारी अनाज ढोने वाले वाहन भी कम नहीं हैं। इन पर भी ओवरलोड ही सामान लदा होता है। वहीं सीमेंट लदे ट्रक भी मानक की अनदेखी करते हैं। अनाज सरकारी जरूर है, लेकिन वाहन निजी होते हैं। परिवहन विभाग इनकी जांच तक नहीं करता है। इसके पीछे कारण चाहे जो हो, लेकिन इस भेदभाव से लोग हतप्रभ हैं।

In