सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर सर्किल के क्षेत्राधिकारी विनय गौतम का तबादला खीरी जनपद के लिए हो गया है। उनके तबादले की खबर मिलते ही क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों, व्यापारियों और आम जनता में मायूसी छा गई।
अपने कार्यकाल के दौरान सीओ विनय गौतम ने बेहतर पुलिसिंग की एक मिसाल कायम की। अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ उन्होंने थानों में फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना और त्वरित निस्तारण कराया। यही वजह है कि कादीपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था काफी बेहतर रही।
सबसे बड़ी बात यह रही कि वे सिर्फ कुर्सी पर बैठने वाले अधिकारी नहीं थे, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनते थे। गांव-गांव जाकर चौपाल लगाना, व्यापारियों से सीधा संवाद करना और गरीब-असहाय की मदद करना उनकी पहचान बन गई थी। जनता के बीच उनका अच्छा लगाव ही उन्हें दूसरे अधिकारियों से अलग करता था।
विदाई के दौरान क्षेत्र के लोगों ने कहा कि विनय गौतम जैसे अधिकारी का जाना कादीपुर के लिए नुकसान है, लेकिन जहां भी जाएंगे, अपनी कार्यशैली से लोगों का दिल जीतेंगे।

















