अंतर्जनपदीय चोर गिरोह पर अहरौला और तहबरपुर थाने की पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
1

आजमगढ़ अहरौला

आजमगढ़ जनपद के अहरौला और तहबरपुर पुलिस ने गुरुवार तड़के अलग-अलग मुठभेड़ों में अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 29,230 रुपये नकद, बिना नंबर की XUV-500, पांच मोबाइल फोन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।

अहरौला पुलिस ने सुबह करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास चेकिंग के दौरान तहबरपुर की ओर जा रही सफेद XUV-500 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बरेली निवासी दिलकस (21) और साहिल (22) के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। इसी दौरान करीब छह बदमाश मौके से फरार हो गए।

इसके कुछ देर बाद करीब 4:29 बजे तहबरपुर पुलिस ने चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर दुर्वासा ऋषि आश्रम की तरफ से आ रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वाजिद (23) के दाहिने पैर और फैजान (27) के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने हाईवे के आसपास वाहन खड़ा कर नजदीकी गांवों में घरों की छत के रास्ते घुसकर ताले तोड़ने और जेवरात व नकदी चोरी करने की बात स्वीकार की। चोरी के बाद गिरोह के सदस्य निर्धारित स्थान पर पहुंचते थे, जहां SUV चालक उन्हें लेकर फरार हो जाता था। आरोपितों ने आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर बलिया जौनपुर समेत अन्य जनपदों में चोरी की घटनाएं करने की की बात स्वीकार की पुलिस ने पूछताछ और बरामद की के आधार पर अहरौला की दो तहबरपुर की दो बिलरियागंज की दो तथा अंबेडकर नगर जयतपुर की एक चोरी की घटना का खुलासा किया है अहरौला पुलिस ने बदमाशों से दो तमंचे कारतुस व xuv500 गाड़ी पेचकस कटर मशीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू 5 मोबाइल फोन सोने चांदी के जेवर और नगदी बरामद की है तहबरपुर पुलिस में एक तमंचा कारतूस तथा घटनाओं में संबंधित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बरेली बदायूं सुमित विभिन्न जनपदों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है पुलिस ने फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए टीमे लगा दी है फरार आरोपी दिलशाद आफताब सोनू अली और नेसार दोनों थानों में आर्म एक्ट सेम टी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे के कार्रवाई की जा रही है। कार्यवाही में अहरौला थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह तबरपुर थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह के नेतृत्व में दोनों थानों की पुलिस टीम के साथ विशेष चोरी अनावरण टीम और सर्विलांस टीम शामिल रही।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें