संदिग्ध परिस्थितियों में 4 वर्षीय मासूम की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

0
9

 

 

सुल्तानपुर/अखंडनगर

 

अखंड नगर थाना क्षेत्र के पत्जूपहांडपुर गांव में एक चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्जूपहांडपुर निवासी पंकज तिवारी का 4 वर्षीय पुत्र शुभ तिवारी बीती रात परिजनों के साथ खाना-पीना खाकर सामान्य रूप से सोया था। सुबह लगभग 4:30 बजे परिजनों ने जब देखा तो बालक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में परिजन मासूम शुभ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शाहगंज ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बालक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें