टूटी पुलिया से आने जाने में हो रही काफी परेशानियां।

0
91

पवई / आजमगढ़ जिले के तहसील फूलपुर के विकासखंड ब्लॉक पवई के ग्राम सभा खुरचंदा में टूटी पुलिया से हो रही आने जाने में काफ़ी परेशानी।

आपको बताते चले की ग्राम सभा खुरचंदा में लगभग 6महीने से यह पुलिया टूटी हुई है लेकिन ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी को यह दिक्कत नही दिखाई दे रही की सड़क पर बनी छोटी पुलिया टूटने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। बुधवार दोपहर एक बाइक चालक टूटी पुलिया से गिरकर घायल हो गया 6 महीने से लोग परेशान हो रहे हैं। घायल जनता ने बताया खेत से घर लौटते समय टूटी पुलिया पर बाइक फिसल गई। इससे घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया रात में चार चक्का के भारी वाहन गुजरते हैं। पुलिया कमजोर होकर टूट हो गई। अब रास्ता बंद होने से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार पंचायत में यह समस्या बता चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रधान पुलिया टूटने से यही हालात बने हुए है। पंच प्रतिनिधि जनता ने बताया इस संबंध में पंचायत में 15 दिन पहले ही चर्चा की थी लेकिन हल निकला। इस पर प्रधान का कहना है शासन स्तर पर छोटी पुलिया का इस्टीमेट नहीं बन पा रहा है। हम कोशिश करेंगे की जल्द समस्या हल हो सके।

In