आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुग्रीव प्रजापति पुत्र जयराम प्रजापति, निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना गंभीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 20 अगस्त 2026 को ध्यानचन्द पुत्र बलई प्रजापति निवासी परशुरामपुर ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि 19 अगस्त की रात करीब आठ बजे बच्चों को डांटने की बात को लेकर उसके बड़े भाई जयराम प्रजापति और भतीजे सचिन प्रजापति ने वादी व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर सुग्रीव प्रजापति ने कथित तौर लाठी डंडे से वादी और उसकी पुत्री तमन्ना के सिर पर जान से मारने की नीयत से हमला किया, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। तहरीर के आधार पर गंभीरपुर थाने में मु0अ0सं0 209/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) और 117(2) बीएनएस में सुग्रीव प्रजापति, जयराम प्रजापति और सचिन प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार 2 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सूरज चौधरी ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त सुग्रीव प्रजापति को परशुरामपुर कस्बा मोड़ से सुबह करीब 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूरज चौधरी, कांस्टेबल धीरज सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे पत्रकार चंद्रशेखर यादव



















