गोसाईगंज/ सुलतानपुर
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोसाईगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना गोसाईगंज पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 180/2026 धारा 87/74/137(2)/127 बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूर्यभान यादव उर्फ अमित यादव पुत्र जनत्री प्रसाद यादव निवासी ग्राम बसौहा थाना गोसाईगंज जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार सक्सेना एवं हेड कांस्टेबल नरेंद्र मिश्रा शामिल रहे।
पत्रकार लल्लन के मास न्यूज़ बरौसा सुल्तानपुर
In




















