कट्टे के बल पर ई रिक्शा चालक से मोबाइल व नकदी की छिनैती

0
2

 

मुडिला / सुलतानपुर

जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक को निशाना बनाते हुए मोबाइल और नकदी लूट ली। घटना पुलिस चौकी राहुलनगर क्षेत्र के दौड़ीपुर इलाके की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा जौनरा निवासी सुरेन्द्र मौर्या पुत्र जगदीश मौर्या ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पीड़ित के मुताबिक कल दिन मे करीब 1:30 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और समान लाने के लिए एकान्त एरिया मे कट्टे के बल पर मोबाइल फोन सहित लगभग 5000 रुपये की छिनैती कर ली।

विरोध करने पर बदमाशों ने ई-रिक्शा चालक पर कट्टे के बट से हमला भी किया, जिससे वह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें