चन्दौली: चकिया- आदर्श नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन अशोक कुमार बागी 54 वर्ष कि उम्र में गुरुवार की दोपहर 11:00 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन की खबर लगते ही चकिया वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
मिली जानकारी के अनुसार चकिया चेयरमैन अशोक कुमार बागी महिनों दिनों से काफी बीमार चल रहे थे। जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था वही गुरुवार की दोपहर 11:00 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही चेयरमैन के निधन के बाद पूरे चंदौली जनपद सहित चकिया नगर वासियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
साजु थॉमस केमास न्यूज़ चन्दौली