आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, 25 अधिकारियों का वेतन रोका

0
1

 

सुलतानपुर,

। जन शिकायतों के निस्तारण हेतु संचालित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक में संतुष्ट फीडबैक प्रतिशत असंतोषजनक पाए जाने पर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में अपेक्षित सुधार न मिलने पर जिलाधिकारी ने 25 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

 

समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता विद्युत सुलतानपुर, लम्भुआ एवं कादीपुर, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, लीड बैंक मैनेजर, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा नगर पंचायत कादीपुर के अधिशासी अधिकारी का संतुष्ट फीडबैक प्रतिशत असंतोषजनक पाया गया।

 

इसके अलावा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अखण्डनगर, धनपतगंज, मोतिगरपुर, दोस्तपुर, लम्भुआ, जयसिंहपुर और भदैंया, खंड विकास अधिकारी भदैंया, पीपी कमैचा, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर एवं दूबेपुर, खंड शिक्षा अधिकारी दोस्तपुर, प्रभारी चिकित्साधिकारी करौंदीकला एवं अखण्डनगर तथा चकबंदी अधिकारी सदर और कादीपुर के विरुद्ध भी वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से प्राप्त संतुष्ट फीडबैक प्रतिशत में सुधार लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें