पटना में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से मिले साहित्यकार अभिषेक कुमार

0
103

केमास संवाद/बिहार की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी से लोक मंगल हित में मजबूत आधारशिला रखने वाले बिहार के पाँचवें उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से भारत साहित्य रत्न एवं अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवा अवार्ड से विभूषित जाने माने प्रख्यात साहित्यकार अभिषेक कुमार उनके पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने साहित्य पठन से किस प्रकार सामाजिक मनोवृति में बदलाव लाया जा सकता है तथा व्यक्ति और समेकित सामाजिक विकास में साहित्य से होने वाले सर्वांगीण मानसिक बदलाव को कैसे पटल पर लाया जा सकता है और बिहार सरकार के साथ कदम ताल मिला कर समाज हित में कैसे काम किया जा सकता आदि इन विषयों पर चर्चा हुई। साहित्यकार अभिषेक कुमार ने बताया कि बिहार सहित देश के आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़े हुए लेखकों के दृष्टिगत उन्होंने दिव्य प्रेरक कहानियाँ, साहित्य विधा पठन एवं ई-प्रकाशन केंद्र की स्थापना किया है जहाँ अन्य साहित्यकारों के लेखनी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निःशुल्क ई-प्रकाशन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार का विकल्प है जहाँ से लेखकों का पुस्तक विक्रय से रॉयल्टी स्वरूप धनार्जन भी होता है। उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने साहित्यिक सामाजिक सेवा के दृष्टिगत साहित्यकार अभिषेक कुमार के कार्यो की प्रसंसा करते हुए उनकी अगली पुस्तक महंत डॉ. संत नानक दास जी महाराज के मार्गदर्शन में लिखे जा रहे आधुनिक भारत में सद्गुरु कबीर के योगदान नामक रचना के दिल्ली में सफल विमोचन के लिए शुभकामनाएं दी है वहीं बताया कि साहित्यकार अभिषेक कुमार की सकारात्मक लेखनी बिहार सहित देश के लिए गौरव की बात है।

In