कादीपुर/सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के तहसील कादीपुर का बार एसोसिएशन चुनाव आज दिनांक 31/07/2025 को संपन्न हुआ। जो कि देर शाम तक अधिवक्ताओं ने वोट किया जिसमें 386 अधिवक्ताओं में 380 अधिवक्ताओं ने मतदान किया और देर शाम को मतगणना के बाद परिणाम को घोषित किया गया जिसमें बद्री प्रसाद सिंह बार एसोसिएशन संघ अध्यक्ष चुना गया और मंगला प्रसाद तिवारी सचिव चुना गया।बार एसोसिएशन कादीपुर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें कुल380 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें वरिष्ठ कार्यकारणी का चुनाव हुआ जिसमें कृष्ण कुमार तिवारी, दिनेश मिश्रा ,दिनेश दुबे, झारी प्रसाद, दयाशंकर मिश्र, राकेश चुनाव जीत गए हैं। सहसचिव प्रशासन में मनोज कुमार 220 वोट प्रदीप कुमार 115 मनोज कुमार विजयी हुए। सहसचिव कल्याण निधि अशोक वर्मा 173 विकास सिंह 126 रविंद्र प्रजापति 43 निरस्त 36 अशोक वर्मा विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राधे मोहन प्रजापति 222 मनोज कुमार राव 135 राधे मोहन प्रजापति विजयी हुए। सबसे मुख्य मुकाबला महासचिव पद पर था जिसमें मंगला प्रसाद तिवारी को 156 वोट अजय मिश्रा 123 विकास सिंह 100 इस प्रकार मंगला प्रसाद तिवारी विजई हुए। अध्यक्ष के लिए चार लोग मैदान में थे जिसमें बद्री प्रसाद सिंह अशोक पांडे जमुना प्रसाद मिश्रा आदर्श सिंह जिसमें बद्री प्रसाद सिंह को 168 अशोक पांडे 145 जमुना मिश्रा 38 आदर्श सिंह 27 इस प्रकार बद्री प्रसाद सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। शेष सभी पद निर्विरोध घोषित किए गए थे बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को निर्वाचित होने पर बार के सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दिया लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा करके गले मिल रहे हैं और मिठाई खिला रहे हैं।चुनाव हर वर्ष की भांति शांति पूर्ण तरीके से लड़ा गया। जिसमें सभी अधिवक्ताओं में बद्री प्रसाद सिंह के अध्यक्ष बनने पर खुशी का माहौल बना हुआ है। जिसमें उनके सभी सहयोगी ने माला पहना कर अध्यक्ष जी स्वागत किया और तहसील से गाड़ी में सवार होकर जयकारे के साथ कादीपुर अम्बेडकर पार्क में पहुंचकर बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माला को पहना कर सम्मान किया।
अशोक कुमार पत्रकार
केमास कादीपुर सुल्तानपुर