35 वर्षीय युवक की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एक दिन पहले से था गायब

0
37

 

मुडिला/सुल्तानपुर

अखंडनगर थाना अंतर्गत ग्राम सभा बीरी हाजीपुर में दिनांक 31 मई को एक शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान भीटी पहाड़पुर निवासी बाबूराम पुत्र स्वर्गीय राममिलन 35 वर्ष के रूप में हुई । बाबूराम का मृत शव उनके घर से डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर मिला। इस मृत शव को वीरेंद्र बिंद नामक व्यक्ति ने तब देखा जब वह अपने खेत की जुताई कर रहे थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी , सूचना मिलने पर पुलिस चौकी मंगलनगर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों के मुताबिक बाबूराम 30 मई को दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच घर से किसी काम के लिए निकले थे। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आस पास तलाश की किंतु कही दिखाई नहीं दिए। जिससे परिजनों ने सोचा कि किसी रिश्तेदार के यहां गए होंगे। अगले दिन अज्ञात शव मिलने की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन ने पहचान की तो मृत शव बाबूराम का ही था, जो बीरी हाजीपुर निवासी सुरेश निषाद पुत्र भूर्दुल निषाद के मकान के बरामदे में पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया की मौके पर मृत शव के पास से एक कीटनाशक का एक रैपर और कोल्ड्रिंक की बोतल मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें