भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ जनहितैषी विषयों पर की चर्चा

0
1

जलालपुर/अंबेडकर नगर

जलालपुर नगर मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ 134वां एपिसोड को सुनी। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व में नगर मंडल के विभिन्न बूथों पर यह आयोजन किया गया। बूथ संख्या 215 पर कार्यक्रम सुनने के बाद संदीप अग्रहरि ने पीएम द्वारा उठाए गए जनहितैषी विषयों पर चर्चा की।63 पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, बूथ 213 पर पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,217 पर नगर उपाध्यक्ष दीपचंद सोनी, मीडिया प्रभारी विकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं संग ‘मन की बात’ सुनी। पीएम ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी पीते रहिए। धूप में अगर निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न बूथों पर वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारियों व बूथ कमेटी ने आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडे, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, जितेन्द्र शिल्पी, गिरीश जायसवाल, दिलीप यादव, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, नृपेन्द्र कुशवाहा, सुलेखा गौतम, सभासद अजीत निषाद, विक्की गौतम,मनीष सोनी, सोनू गौड, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, शिवनाथ त्रिपाठी, डेविड गोरे, राधेश्याम शुक्ला, विनय मिश्र, दीपक गोयल सहित सभी उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें