भाजपा नेता के दबाव में सुलह का दबाव बना रही पुलिस भाजपा लालगंज के जिलामंत्री की भाभी ने लगाया आरोप

0
0

 

माहुल(आजमगढ़)अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी और भाजपा लालगंज के जिला मंत्री की भाभी ने माहुल पुलिस पर भाजपा नेता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है।उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर माहुल पुलिस चौकी के एक मुख्य आरक्षी की शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
श्रृंगारी देवी भाजपा लालगंज के जिलामंत्री प्रमोद राजभर की सगी भाभी है।मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत में उन्होंने कहा कि 29 मई को शाम सात बजे प्रमोद राजभर परिवार के चार लोगों के साथ लाठी डंडा से लैस हो कर उनके घर आए और गाली देते हुए पूर्व में बनी चहारदीवारी को गिराने के लिए कहने लगे।जब उसने विरोध किया तो मारने पीटने लगे शोर सुनकर जब उनके पति सुरेश राजभर आए तो उन्हें भी इन लोगों ने मारा पीटा।शृंगारी देवी ने शिकायती पत्र में आगे कहा कि इस संबंध में जब उन्होंने घटना के दूसरे दिन माहुल पुलिस चौकी पर शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं किया।उल्टे उसी पर ही माहुल पुलिस चौकी के एक मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र निषाद जबरदस्ती सुलह का दबाव बनाया जा रहा।उन्होंने शिकायती पत्र में पुलिस कर्मी पर कार्यवाही की मांग किया है

संवाददाता संतोष मिश्रा और सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें