अहरौला थाना क्षेत्र के चक्खीरू गांव का मामला,
माहुल(आजमगढ़)।अहरौला थाना क्षेत्र के चक्खीरू गांव में एक युवक द्वारा पत्नी के रहते हुए दूसरी युवती से शादी करने और पत्नी और बच्चों को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है।इस मामले में महिला के भाई ने शुक्रवार को पति के साथ ही साथ उसके परिवार और रिश्तेदारों द्वारा उसकी बहन को मारपीट कर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है।
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के महरेव गांव निवासी शनि शर्मा उर्फ रिशु शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में यह कहा कि उसकी बहन का विवाह आठ वर्ष पूर्व अहरौला थाना क्षेत्र के चक्खीरू गांव निवासी विजय शर्मा पुत्र यदुवंश शर्मा के साथ हिन्दू रीति रिवाज और दान दहेज के साथ हुआ था। उसकी बहन के एक पुत्र और दो पुत्रियां है। कुछ दिन तक तो ससुराल वालों का ब्यौहार ठीक रहा लेकिन कुछ दिन बाद विजय और उसकी मां दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक अप्रैल को विजय शर्मा एक दूसरी युवती से शादी कर के घर पहुंचे और परिवार वालों के साथ ही साथ सोनी को मारने पीटने लगे। किसी तरह से बच्चों को लेकर उसकी बहन ने रात बिताया। सुबह होने पर ये लोग पुनः मारपीट करने लगे तो उसकी बहन ने इसकी सूचना स्वजनों के साथ ही साथ क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तूभ त्रिपाठी को दिया। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर माहुल चौकी की पुलिस ने वहां पहुंच कर उसकी बहन सोनी और उनके बच्चों को सुरक्षित बिदाई कराया।उसके बाद अहरौला थाने पर पहुंचकर शनि ने पति विजय शर्मा के साथ ही साथ उसकी सास और ननद सहित परिवार के सात लोगों पर एक पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ ही साथ मारपीट और धमकी देने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई है। अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

















