ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू व उनके समर्थको के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
13

आजमगढ़ .पल्हना – आजमगढ़ जिले के पल्हना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू के ऊपर एक मुकदमा दर्ज हुआ है | बीते कुछ एक दिन पहले एक युवती का मामला सामने आया था जहाँ सच्चाई कुछ और बया किया गया | उसी मामले मे एक नया खुलासा हुआ है | तरवां मुडेहरी निवासी रविंद्र यादव पुत्र बाढू यादव ने थाने पर तहरीर दिए की उनके पुत्र विवेकानंद यादव ऊर्फ सोनू यादव एक सामाजिक कार्यकर्त्ता है और वह केमास न्यूज मे भी कार्यरत है |मेहनाजपुर चिलबिला निवासी अनुराग सिंह ऊर्फ सोनू सिंह वर्तमान ब्लॉक प्रमुख पल्हना पुत्र अरविन्द सिंह कई दिनों से मेरे पुत्र विवेकानंद यादव ऊर्फ सोनू यादव को अपने यहाँ कुछ जरुरी बात करने के उद्देश्य से बुला रहे थे | जबकि 20 अगस्त को विवेकानंद यादव बनारस गया हुआ था बनारस से वापसी के समय विवेकानन्द ने ब्लॉक प्रमुख से उनके आवास पर मिलने के लिए कहा तब ब्लॉक प्रमुख ने यह कहा की मेहनाजपुर रसूलपुर निवासी विकास यादव पुत्र रविंद्र यादव को भी लेते आना |दोनों व्यक्ति लगभग रात 10 बजे के करीब आवास पहुंचे जहाँ गेट बंद कर लात घुसे, हाकी डंडे के माध्य्म से उनके ऊपर हमला हुआ साथ ही जान से मरने की भी धमकी दी गयी | उक्त जानकारी अज्ञात माध्यम से पुलिस बल को पता चली उन्होंने मौके पर पहुँच कर दोनो व्यक्तियों को उनके चुंगल से छुड़ाकर उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर ले जाया गया |जहाँ उपचार के बाद चिन्ताजनक हालत देखते हुए सदर आजमगढ हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया | जिस प्रकरण मे सभी के ऊपर बी एन एस 2023 एक्ट के तहत धारा 3 (5), 115(2), 352, 351(3) धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है | उपरोक्त मुकदमा अनुराग सिंह सोनू पुत्र अरविन्द सिंह चिलबिला,विवेक सिंह ऊर्फ सोनू पुत्र यशवंत सिंह निवासी चिलबिला, प्रिन्स यादव पुत्र रामाश्रय यादव निवासी झींझ पुर सरैया, विक्रांत सिंह पुत्र रामजन्म यादव निवासी झींझ पुर सरैया, अजय सिंह पुत्र राकेश सिंह निवासी इस्माइल पुर, लक्की यादव पुत्र बबलू यादव निवासी परसिनिया, घनश्याम यादव पुत्र मटरू यादव निवासी सरैया चौबेपुर के ऊपर उक्त मुकदमा पंजीकृत है

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

nine + eight =