सबीले इमाम हुसैन की याद में शरबत पिलाकर दिया मानवता का संदेश

0
5

बरौसा सुल्तानपुर

 

दिनांक 19/6/2026को जनपद सुल्तानपुर विकासखंड जयसिंहपुर ग्राम सभा हयात नगर वक्फ इमाम वाड़ा जिलवा पर इमाम हुसैन की याद में शरबत पिलाकर बच्चे बुजुर्ग एवं राहगीरों की आत्माओं को शीतल कर एक मानवता की मिसाल कायम की है । जिससे लोगों को  गर्मी से बड़ी राहत मिली है। और कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन परिवार व साथियों के साथ तीन दिन भूख व प्यास के आलम में यजीदियों ने शहीदी किया। इमाम हुसैन मानवता व इंसानियत के पैरोकार थे उन्होंने अपनी व साथियों की कुर्बानी देकर इस्लाम और पूरे इंसानियत को बचाया ।इस कार्यक्रम में शामिल कायम मेहंदी चांद, काशिफ जैदी, जायर मेहंदी, गुलजार मेहंदी, जैन मेहंदी,मोहम्मद आयाज, सोहराब खान,अनीस बाबा, मोबीन खान , आरिफ मेहंदी एवं समस्त ग्रामवासियो ने अपनी सहभागिता निभाई।

 

पत्रकार लल्लन के मास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें