सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जनपद के थाना अखण्डनगर क्षेत्र के अंतर्गत भेलारा गांव निवासी राम संभार शुक्रवार की सुबह घर के पास सड़क पर कर रहे थे कि शाहगंज जौनपुर की तरफ़ से अम्बेडकरनगर की तरफ़ जा रहे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिन्हें परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में उपचार कराने के पश्चात,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
डाक्टर की सूचना पर स्थानीय थाना अखण्डनगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर एवं पीएम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बुजुर्ग की जानकारी होने पर पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।





















