पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर के निर्देश मे साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान

0
1

सुलतानपुर

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के आदेशानुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र स्थित बाबा जंगली नाथन धाम पर साइबर क्राइम व महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान बल्दीराय थाने की महिला पुलिस कर्मियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें,ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देते हुए जागरूक रहने का आह्वान किया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें