(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत माहुल निवासी और गौतम फीलिंग स्टेशन के मलिक अजय कुमार पर पुलिस ने साझेदारी के नाम पर 29 लाख रुपए हड़पने का अभियोग दर्ज किया है। यह मुकदमा उनके चचेरे भाई प्रहलाद गौतम ने दर्ज कराया है।
प्रहलाद गौतम द्वारा दर्ज कराए गए अभियोग में कहा गया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा पेट्रोल पंप के लिए जब अजय कुमार अधिकृत हुए तो उन्होंने प्रहलाद गौतम से यह कहा कि पेट्रोल पंप को बनाने में दोनों बराबर रुपया खर्ज करेंगे और बचत में 49% का शेयर देंगे और इस बात की प्रामाणिकता के लिए फूलपुर तहसील में जा कर शपथ पत्र भी बनवाकर दिया।
प्रहलाद गौतम ने दर्ज मुकदमे में आगे यह कहा कि उसने अपने परिवार के साथ लग कर दिन रात मेहनत करते रहे और अपने ही साथ साथ सगे संबंधियों से कर्ज लेकर 29 लाख रुपए पेट्रोल पंप को बनवाने में खर्च किया।जब पेट्रोल पंप बन कर तैयार हो गया और 26फरवरी 2025 से चल रहा। अब अजय कुमार न तो 49% का शेयर ही दे रहे और न ही पेट्रोल पंप में लगाया गया उनका 29 लाख रुपया ही वापस कर रहे। प्रहलाद गौतम द्वारा अजय कुमार पर धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया। पुलिस ने उनके शिकायती पत्र पर अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट
















