युवक से मारपीट गाली गलौज करने वालों पर वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज

0
19

माहुल(आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के नाटी गाँव निवासी चन्द्रशेखर मौर्य पुत्र रामचरित्र मौर्य ने गांव के ही दो युवको पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित चन्द्रशेखर मौर्या ने कहा कि 24 मई शाम को कम कर के घर लौट रहा था तो सुरेश पुत्र रामपत वा केदार पुत्र रामपत यह दोनों लोग फूलचंद मौर्य की पत्नी से गाली गलौज व झगड़ा कर रहे थे वहां पर गांव के और भी लोग थे जब मैं पहुंचा तो सुरेश ने गाली देते हुए कहा कि तुम भी इसके साथ हो और मेरे साथ मारपीट वह गाली गलौज करने लगे व जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी प्रधान पुत्र अंजनी मौर्य उर्फ बंके के कहने पर अक्सर गांव में विवाद करते रहते है, और उसी के कहने पर हमसे भी मारपीट किए इन लोगों से गांव के लोग भी पीड़ित हैं घटना के बाद पीड़ित ने पवई थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर के व वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पवई थाना प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा उचित कार्यवाही होगी।

पवई संवाददाता मुकेश कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें