अकीदत के साथ संपन्न हुआ ईदुल अजहा चप्पे चप्पे पर तैनात रही पुलिस

0
9

 

के मास संवाददाता, माहुल(आजमगढ़) मुस्लिम बंधुओं द्वारा क्षेत्र में बकरीद का त्यौहार गुरुवार को अकीदत के साथ मनाया गया।सुबह की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद उल अजहा की मुबारकबाद देने के साथ ही साथ अमन चैन की दुआ मांगा।इस दौरान सतर्कता की दृष्टि से ईदगाहों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र माहुल में पुलिस की काफी सतर्कता रही।सुबह यहां के पवई रोड स्थित ईदगाह पर नमाज के वक्त क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी,थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह, चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल,उप निरीक्षक श्याम दुबे हेड कांस्टेबल इंद्रमणि पटेल आरक्षी मजीद अंसारी अरमान दुर्गेश व ,नायब तहसीलदार फूलपुर राजाराम,क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।ईदगाह पर नमाज खत्म होने के बाद लोग अपने अपने घरों को गए और कुर्बानियों का दौर दिन भर चला।

संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें