आजमगढ़/अहिरौला
उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के माहुल नगर पंचायत निवासी इरशाद उर्फ बबलू कुरैशी का दिल का दौरा पड़ने से इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। बबलू कुरैशी को एक समाजसेवी के तौर पर जाना जाता था, जो हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे। उनका स्वभाव बेहद मिलनसार और हँसमुख था, जिससे वे हर किसी के दिल में खास जगह रखते थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका यूं अचानक चले जाना बड़ी क्षति है। लोगों ने उनके लिए दुआएं कीं और परिवार को सब्र देने की अपील की बड़े ही आश्चर्य चकित हो रहे हैं दूर दराज से आए हुए लोग और गांव के लोग ऐसा कोई नहीं है कि जो भी इनके बारे में अच्छाई के सिवा कुछ और कह रहा हो और यह एक ऐसे समाज सेवी थे जो बिना स्वार्थ सबकी मदद करते थे जिससे लोग इनको अच्छी तरह से जानते पहचानते हैं
In


















