ट्रक से टूटा बिजली का तार ,लोग अंधेरे में रहने में मजबूर

0
1

 

अखंड नगर /सुल्तान पुर

 

स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत अखंड नगर और कादीपुर मेन रोड पोस्ट आफिस के सामने कल सुबह सात बजे के लगभग जा रही ट्रक के चपेट मे आ जाने के कारण बिजली का मेन तार पोल से टूट गया ।जिससे आवागमन बाधित हो गया। तार में काफी देर चिन्गारी निकलता रहा लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं किया, ऐसा स्थानीय लोंगों का कहना है। तार जिस जगह गिरा हुआ है वहां खतरा बराबर बना है। प्राप्त सूचना से यह पता चला है कि अभी तक विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई है जबकि जेई, टीजीटू , को अवगत किया गया है। अगर समय के चलते तार को नहीं जोड़ा गया तो कभी भी हादसा हो सकता है। अब सवाल यह है कि विभाग द्वारा इसको संज्ञान में लिया जाता है कि नहीं।

के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें