आजमगढ़ अहरौला बिजली चोरी पर अंकुश लगाने एवं बकाया बिजली बिल वसूली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को अहरौला बाजार में बिजली विभाग के कर्मचारियों तथा विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजार की विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बिजली कनेक्शन, मीटर एवं विद्युत उपयोग की जांच की गई।
जांच के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा बकाया बिलों के भुगतान के लिए जागरूक किया। टीम ने उपभोक्ताओं को चेतावनी दी कि बिजली चोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट
In
















