दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से मौत

0
0

आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा फरिहा के मोहल्ला सवाई में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की पोखरे में डूबने से मौत हो गई है।घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि फरिहा ( सवाई मोहल्ला )निवासी अशफाक अहमद का 6 वर्षीय पुत्र मोहम्मद युसुफ घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था सुबह करीब 9 बजे खेलते-खेलते वह घर के पास के पोखरे के किनारे पहुंच गया जहां अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी खोजबीन के बाद युसुफ को पोखरे से बाहर निकाला परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया मोहम्मद युसुफ कक्षा एक का छात्र था और दो भाइयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर था उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं
रिपोर्ट -सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें