माहुल(आजमगढ़)। कान की बाली छिनने की घटना मे अहरौला पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने एसओजी के सहयोग से जांच तेज कर दी है।लेकिन घटना के चार दिन बीतने के बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से अभी भी कोसो दूर है।
थाना क्षेत्र के माहुल अंबारी मार्ग पर बीते बुधवार रात करीब नौ बजे महिला के कान की बाली छीन बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।
क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर निवासी अरविंद बाइक पर अपनी पत्नी ममता और बुआ के लड़के के साथ अपने रिश्तेदार के घर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसहा गांव में जा रहे थे।जैसे ही वे माहुल से समान खरीदकर बाइक से अम्बारी मार्ग पर टिकुरिया मैदान से आगे बड़े पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और उनकी पत्नी ममता के कान की सोने की बाली छीन कर फरार हो गए। पुलिस बल माहुल बाजार में लगे खुफिया कैमरों को खंगाल रहा है। इसी तरह अहरौला के बस्ती भुजबल में किराने की थोक दुकान में 27/28 अप्रैल की रात दुकान के अंदर घुसे चोर ने दुकान के काउंटर में रखा ढाई लाख रुपए नगद और एक लाख के समान चोरी कर ले गये थे चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी चोरी कर रहा चोर पूरी तरह से निर्वस्त्र दिख रहा था और पहचान छुपाने के लिए अपने सर पर बाल्टी डाल लिया पुलिस को अभी तक कोई सुराग नही मिला है जबकि पीड़ित दुकान संचालक नीरज गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने 3 दिन का समय लिया था वह समय खत्म हो गया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष कुमार सिंह ने बताया की छीनैती और चोरी की दोनों घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच भी जारी है जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा पुलिस करेगी।।

















