दरोगा व सिपाही पर लगा 25000 रिश्वत मांगने का आरोप मुकदमा दर्ज

0
0

आजमगढ़

आजमगढ़। जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम क्यामुद्दीन पट्टी उर्फ परसहां निवासी शहजाद अहमद ने पुलिस चौकी फरिहा पर तैनात नायब दरोगा परमात्मा यादव और एक सिपाही पर घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी सदर के आदेश के बाद निजामाबाद थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पीड़ित शहजाद अहमद पुत्र अबुल बशर ने दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था, जिसे विपक्षियों ने दबंगई के बल पर रुकवा दिया। इस संबंध में उसने स्थानीय थाना निजामाबाद में शिकायत की थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी विपक्षियों के प्रभाव में आ गए और पीड़ित का मकान निर्माण भी रुकवा दिया । शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में पुलिस चौकी फरिहा से परमात्मा यादव नामक नायब दरोगा तथा प्रशांत सरोज नामक सिपाही ने उसे फोन कर फरिहा पुलिस चौकी पर बुलाया। आरोप है कि नायब दरोगा ने कहा कि “बड़े साहब” से बात हो गई है और काम शुरू कराने के लिए ₹10 हजार रुपए लाने होंगे। पीड़ित का आरोप है कि उससे पहले परमात्मा यादव द्वारा पीड़ित से ₹2500 भी लिए गए तथा बाद में ₹5000 अतिरिक्त लाने की बात कही गई। खुद को परेशान बताते हुए पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी सदर से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रार्थना पत्र पर क्षेत्राधिकारी सदर ने जांच के निर्देश देते हुए प्रकरण को थाना निजामाबाद भेजा। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अभियोग पंजीकृत करने का आदेश दिया।

ब्यूरो चीफ सोनू कुमार की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें