माहुल(आजमगढ़)। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डा अनिल कुमार के निर्देश पर ड्रिंक एंड ड्राइव रोकथाम अभियान के तहत माहुल चौकी प्रभारी यश सिंह पटेल द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोक कर शराब पीकर वाहन चलाने से मना किया गया।इस अभियान में पुलिस द्वारा 25 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।
चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल द्वारा वाहन चालकों को शख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि यातायात नियमों के तहत शराब पीकर वाहन चलाना अपने ही नहीं दूसरे के जीवन को खतरा है और यह निषिद्ध है।
इस मौके पर उप निरीक्षक श्याम कुमार दुबे, इंद्रमणि पटेल, अरमान खान, दुर्गेश तिवारी, संदीप प्रजापति, जितेंद्र यादव, राम सजन गुप्ता आदि रहे।
संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू
In


















