अहरौला थाना क्षेत्र में नहीं रुक रहा चोरियों का सिलसिला

0
0

 

माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र में सिलसिले वार आए दिन हो रही चोरियों से लोगो में दहशत व्याप्त है। 12 अप्रैल से अब तक आधा दर्जन मकान और दुकान में चोरी की घटनाएं हुई है और एक भी घटना का राजफाश पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है।जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति असंतोष पनप रहा।

बीते 12 अप्रैल को दिन में माहुल के वार्ड नं0 09 सुबास चन्द्र बोस नगर में संजय यादव के घर दिन दहाड़े 15 लाख के जेवरात की चोरी, कोर्राघाटमपुर में शैलेंद्र यादव के घर से छः हजार रूपये की चोरी, 27 अप्रैल को बसही बाजार में नीरज गुप्ता के दुकान से ढाई लाख रुपए और एक लाख रुपए के सामान की चोरी,18 मई को माहुल पवई रोड पर गुमटी का ताला तोड़ कर 10 हजार रूपये के पान सामग्री की चोरी,20 मई को क्षेत्र के राजापुर माफी गांव में दुकान के शटर का ताला तोड़ कर शीतल पेय सहित 50 हजार की चोरी का अभी तक राजफाश नहीं हुआ और अब गनवारा गांव में शिवशंकर मौर्य के यहां हुई चोरी की घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दिया है। गनवारा गांव के लोगों का यहां तक कहना है कि गांव में कभी भी पुलिस की गस्त रात में नहीं होती और हल्के के सिपाही का चेहरा आज तक किसी ने नहीं देखा।

अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें