माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र की माहुल पुलिस चौकी पर गुरुवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह ने कहा कि शिया समुदाय द्वारा मनाए जाने वाला यह मोहर्रम नेकी और इंसानियत के लिए शहादत का पवित्र पर्व है हजरत इमाम हुसैन की शहादत भी इसी के लिए हुई। उन्होंने आगे कहा कि इसमें जो भी जुलूस होगा इसमें किसी भी प्रकार के अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन और नई परंपरा की शुरुवात प्रतिबंधित है।थानाध्यक्ष ने लोगों से त्यौहार में होने वाली समस्याओं और शांति सुरक्षा के मामले में लोगों से जानकारी लिया।
इस मौके पर नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली,पूर्व चेयरमैन बदरे आलम, जर्रार हुसैन,सैफ अब्बास रिजवी कैफ अब्बास रिजवी,असगर हुसैन,मुशीर अहमद, अखिलेश अग्रहरि,मुस्ताक कुरैशी,राज किशोर प्रधान बृजेश यादव आदि रहे।
अहरौला संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

















