ढक्कन विहीन नाली बनीं कूड़ादान

0
4

आजादनगर, सुल्तानपुर

 

जिला पंचायत कोटे से बनी नाली कूड़ेदान बन गई है। आजाद नगर देव नगर के पास में सड़क के किनारे बनी नाली कूड़े से पट गई है। यह नाली जिला पंचायत सदस्य संजय यादव के द्वारा जिला पंचायत कोटे से बनवाई गई थी। नाली की बनावट आरसीसी से बनाई गई ।किंतु ऊपर ढक्कन नहीं लगाया गया। जिसके कारण सारा कूड़ा कचरा नाली के अंदर जमा हो गया है दुकानों के सामने बनी नाली को रास्ता न होने के कारण दुकानदारों द्वारा नाली को पाट दिया गया जो कि कूड़ेदान बन गई है ।नाली को सड़क के किनारे बगैर मानक के टेढ़ा-मेढ़ा बनाकर और गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है ।ऊपर से कोई ढक्कन नहीं होने के कारण सारा कूड़ा कचरा नाली के अंदर जमा हो जाता है अगर यही हाल रहा तो बरसात में यह नाली जगह-जगह पानी से भर जाएगी और अगर पानी का निकास नहीं हो पाया तो नाली बनाने का कोई औचित्य ही नहीं है यह नाली निरर्थक साबित होगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें