निजामाबाद/आजमगढ़। तहसील निजामाबाद के तेज तर्रार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/SDM निजामाबाद सुनील कुमार धनवंता का, चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा तबादला कर दिया गया। सुनील कुमार धनवंता उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 348-निजामाबाद को अब उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मार्टिनगंज नियुक्त किया गया है। जबकि चन्द्र प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सगड़ी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 344-गोपालपुर को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) निजामाबाद/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 348-निजामाबाद के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
आपको अवगत कराना है कि SDM निजामाबाद पिछले कुछ दिनों से अपने कुछ फैसलों को लेकर मीडिया में काफी छाए हुए थे। आम जनता के साथ मिलकर कार्य करने की वजह से जनता में काफी लोकप्रिय हो गये थे। अधिकारी नाराज़ रहते थे लेकिन जनता खुश रहती थी। हर अधिकारियों के कार्य करने की शैली पर पैनी नजर बनाए रहते थे ताकि जनता के साथ न्याय हो सके।अपने इस छोटे से कार्यकाल में सबसे अधिक मुकदमे की भी सुनवाई किए। बेहतर कार्य के बदौलत तहसील को IGRS निस्तारण के मामले में दो बार पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर एक भी बनाए। तहसील के ग्राम गौसपुर में शासकीय अभिलेखों में फर्जी तरीके से दर्ज किये गए नामों को निरस्त कर पूर्ववत स्थिति बहाल करने जैसा महत्वपूर्ण कदम उठाया। तहसील को भ्रष्टाचार मुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए। तहसील परिसर में लगभग सभी दलालों का प्रवेश वर्जित हो गया था। आम जनता को SDM निजामाबाद से बात करने के लिए किसी बिचौलिए की जरूरत नहीं पड़ती थी इसीलिए SDM निजामाबाद का स्थानांतरण हो जाने से जनता में काफी निराशा है।
*संजय कुमार तहसील ब्यूरो निजामाबाद की रिपोर्ट*
SDM निजामाबाद का तबादला,”चन्द्र प्रकाश सिंह” बने निजामाबाद के नये SDM
In