दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम संबंध था। स्थानीय लोगो एवं पुलिस के अनुसार, युवती दो बार घर से चली गई थी। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर संबंधित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि बाद में युवती को उसके परिजनों को सौंपने का प्रयास किया गया, लेकिन परिजनों द्वारा उसे अपने साथ रखने से इनकार किए जाने पर प्रशासन ने उसे वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिलाया।इसी बीच, दो दिन पहले युवती ने वन स्टॉप सेंटर के भीतर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।”मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।यह घटना कई सवाल खड़े करती है कि संरक्षण गृह में रह रही युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया। हालांकि, इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।शव को बीती रात परिजनों की सहमती से अंतिम संस्कार कर दिया गया /
सवाददाता पवई मुकेश सक्सेना एवं डॉ डी एस बौद्ध की रिपोर्ट


















