डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

0
0

जौनपुर –  शाहगंज क्षेत्र के सुरिस गांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर शिक्षा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसागर संचालनकर्ता मुकेश कुमार ने की। वहीं वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनीश कुमार, डॉ. सुशील कुमार, निखिल कुमार एवं भानु प्रताप सागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ता जितेंद्र मास्टर, भीमराज, संदीप कुमार, रवि कुमार, मुकेश कुमार एवं श्याम कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं
प्रथम वर्ग
सम्राट बौद्ध पुत्र पंकज — प्रथम स्थान
समीर पुत्र सोनू — द्वितीय स्थान
शिवम पुत्र अभय राज — तृतीय स्थान
द्वितीय वर्ग
बाकी लाल पुत्र सुनील कुमार — प्रथम स्थान
आकाश पुत्र उमा शंकर — द्वितीय स्थान
अभिजीत पुत्र कृष्ण कुमार — तृतीय स्थान
तृतीय वर्ग
संजना भारती पुत्री बालराम — प्रथम स्थान
अंकिता पुत्री त्रिवेणी प्रसाद — द्वितीय स्थान
आदर्श कुमार पुत्र मुन्नी कुमार — तृतीय स्थान
आयुष कुमार पुत्र अनिल कुमार — तृतीय स्थान
टॉप टेन में स्थान पाने वाले प्रतिभागी
आयोजकों द्वारा जारी सूची के अनुसार आदित्य कुमार पुत्र अमित कुमार, प्रीतम देव, दिव्यांगज पुत्र रवि शंकर राय, रूद्र प्रताप पुत्र मोहन लाल, गरिमा पुत्री राधे श्याम गौतम, सोनाली पुत्री रामजीत, धनंजय कुमार, आर्यन कुमार पुत्र सुभाष तथा प्रतिमा सहित कई छात्र-छात्राओं ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई।
वहीं अन्य वर्गों में आशीष पुत्र रमेश कुमार, माया पुत्री बाल लाल, सौरभ भारती पुत्री बलवंत भारती, सत्यम पुत्र यश पाल कुमार, रण बहादुर सिंह यादव पुत्र शेर सिंह यादव, लक्ष्मी पुत्री सतवंत, विपिन सागर पुत्र महेंद्र कुमार, आलोक पुत्र राज करन एवं नीलू गौतम पुत्र फूलचंद गौतम को भी टॉप टेन सूची में शामिल किया गया।
इसके अतिरिक्त प्रीत, नैन्सी गौतम पुत्री राम सागर, दीप सोनम पुत्र बलवंत, पवन कुमार पुत्र अर्जुन कुमार, अर्जुन देव पुत्र अनिल कुमार, विशाल पुत्र विरेंद्र, बंटी पुत्र राधे श्याम, शिवांग गौतम पुत्र फिरेंदर लाल गौतम, आकाशा पुत्री जसवंत एवं खुशी पुत्री विनोद ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें