माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव में शनिवार रात पीछे का दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोरों ने लगभग चार लाख के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल और जिले की फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पीड़ित से पूछताछ के साथ ही साथ साक्ष्य संकलित किया।
पीड़ित शिवशंकर मौर्य का परिवार रविवार को सुबह अयोध्या में दर्शन करने के लिए जाने वाले थे। जिसके कारण शनिवार रात में पूरा परिवार खाना खाकर जल्दी ही सो गया।रात में पता नहीं कब अज्ञात चोर घर के पीछे के दरवाजे की सिटकिनी खोल कर घर के कमरे में पहुंच गए। और आलमारी का ताला तोड़ कर उसमें रखा एक सोने का हार, कान की झुमकी, नाक की नाथिया, मांगटीका, मंगलसूत्र और चांदी का पायजेब उठा ले गए। रविवार अलसुबह जब घर के लोग जागे तो घटना की जानकारी हुई। इस बाबत शिवशंकर मौर्य ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
अहरौला से संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट


















